मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

प्रसव के बाद डॉक्टर ने पेट में छोड़ दिये कपड़े, मामले की जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी,

14 जनवरी जिले के सदर अस्पताल स्थित मातृ शिशु अस्पताल में

गर्भवती महिला का प्रसव कराने के बाद चिकित्सक डॉ रेखा कुमारी द्वारा

पीड़िता के गर्भ में ही कपड़ा छोड़कर सिलाई कर देने का मामला सामने आया है।

जानकारी

के अनुसार खूंटी के भगत सिंह चौक के पास रहने वाले रितेश कुमार गुप्ता की

पत्नी चिन्मय गुप्ता के पेट में दर्द होने पर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच)

अस्पताल में उसका इलाज कराने पर पता चला कि पेट में डॉक्टर ने कपड़ा छोड़

दिया है। टीएमएच के चिकित्सक ने पीड़िता चिन्मय गुप्ता के पेट से कपड़ा

निकाला है। चिन्मय गुप्ता का खूंटी के सदर अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल

में प्रसव हुआ था। रितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी पत्नी प्रसव पीड़ा

को लेकर उसने अपनी पत्नी चिन्मय गुप्ता को 29 नवम्बर 2023 को सदर अस्पताल

के मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया था।

उसका ऑपरेशन डॉ रेखा

कुमारी और उसकी टीम द्वारा किया गया था। चिन्मय का प्रसव बड़ा ऑपरेशन कें

बाद हुआ और उसने एक बच्चे को जनम दिया। ऑपरेशन कें दौरान पीड़िता के पेट में

कपड़ा छोड़ दिया गया। इसका खुलासा एमसीएच खूंटी और टीएमएच जमशेदपुर की

रिपोर्ट से हुआ। इस मामले में पीड़िता के पति ने खूंटी थाने में मामला दर्ज

कराया है। साथ ही उपायुक्त को भी लिेेखित जानकारी दी। इस पर उपायुक्त

लोकेश मिश्रा, एसडीओ अनिकेत सचान और सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने मातृ

शिशु अस्पताल का शनिवार को निरीक्षण किया तथा सत्यता की जांच की।

एसडीओ

ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जांच की गई, जिसमें चिकित्सक द्वारा

पीड़िता के गर्भ में कपड़ा छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया। सिविल सर्जन

से उक्त चिकित्सिक द्वारा पूर्व में भी ऐसा मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें