जयंती के मौके पर शिद्दत से याद किये गए मिसाईल मैन डॉ० कलाम
चाईबासा : कांग्रेस भवन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटि के तत्वाधान में महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ०ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गयी । भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ० ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ कलाम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया । इस अवसर पर मौजूद कांग्रेसियों ने डॉ०कलाम के व्यक्तित्व उनके जीवन उनकी शिक्षा एवं संदेश पर चर्चा की गई । कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ० कलाम ना सिर्फ एक महान वैज्ञानिक प्रेरणादायक नेता थे बल्कि अद्भुत इंसान भी थे चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि वह सभी धर्म जाति एवं संप्रदायों के व्यक्ति नजर आते थे । वह एक ऐसे भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके हैं ।
डॉ० कलाम एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबूत ताकत बनकर उसे साकार करने का श्रेय डॉ० कलाम जी को जाता है। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई , अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन अशरफुल होदा , मुखिया निराकर बिरुवा , इंटक जिला उपाध्यक्ष इरशाद अहमद , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , राकेश सिंह , प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन गौड़ , नीति गोडसोरा , जगदीश सुंडी , विजय सिंह तुबिद , सिकुर गोप आदि कांग्रेसी जन उपस्थित रहे ।





