मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्श और अनमोल विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे : शेर अली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हुसैनाबाद : पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर के समाजिक संस्था डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फैंस यूथ क्लब कार्यालय में गुरूवार को मिसाईल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की 89वीं जयंती कार्यक्रम मनायी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन क्लब के संस्थापक सैयद नौशाद ने की । इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने डॉ. कलाम के तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी । मौके पर क्लब के अध्यक्ष शेर अली ने कहा की डॉ. कलाम साहब ने अपने संघर्ष के बदौलत एक मुकाम पायी थी । वे त्याग ,संघर्ष और विचारों को प्रेरणा स्त्रोत थे । उनकी जीवन यात्रा पर हर किसी के अंदर एक उर्जा का संचार करने वाली हैं। यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कमयाबी का डंका बजाकर मिसाईल मैन के नाम से जाने गए। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की दशा एवं दिशा बदलने में लगा दी। उनके लिए पद का महत्व नहीं रखता था । मौके पर क्लब के सचिव मुसवी रजा ने कहा की भारत का अत्यधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबुत ताकत बनकर उसे सकार करने का श्रेय डॉ. कलाम जी को ही जाता हैं। उनका पूरा जीवन इस बात का प्रतिक हैं कि यदि कोई कार्य ठान लिया जाए तो कोई भी राह कठीन नहीं होती और कोई भी लक्ष्य अभेद्य नहीं होता। मौके पर अजय भारती ने कहा की वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे । इस दौरान वे जनता के राष्ट्रपति के रूप में खासे लोकप्रिय हुए। इस मौके पर शहर के कई बच्चों के बीच पेंसिल ,कॉपी व चाकलेट का वितरण किया गया। मौके पर प्रणव सुमन ,वकील अहमद ,डबलू सद्दिीकी,मनु पांडेय ,चिंटू खान ,आलम राईन ,विरेंद्र राम ,नसीम अंसारी ,मोहम्मद असलम खान ,जुलफेकार अली,रमेश कुमार ,छोटू पासवान समेत क्लब के कई सदस्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें