मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

हर्षल फाउंडेशन की ओर से दून हस्तशिल्प बाजार 24 और 25 मई को : डॉ. रमा गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने

हर्षल फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय दून हस्तशिल्प बाजार के बारे में

बताया कि 24 और 25 मई को उत्तराखण्ड की महिला उद्यमियों को स्वावलंबी

बनाने के उद्देश्य से दो दिन की प्रदर्शनी का आयोजन जीएमएस रोड स्थित

एफोटेल होटल में किया जा रहा है ।

शनिवार को दून प्रेस क्लब में

मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. गोयल ने बताया कि इस बाजार का मुख्य उद्देश्य

महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

इस बाजार में 40 से अधिक महिला उद्यमी भाग ले रहीं हैं। उनके उत्पादों की

रेंज काफी आकर्षक है। जिसमें डिजाइनर साड़ी एवं सूट, होम प्रोडक्ट, मसाले,

अचार, हाथ से बने डेकोरेशन पीस, ज्वेलरी, पौधे और अन्य कई आकर्षक चीजे

शामिल हैं।

इस बाजार के अंतर्गत कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित

किए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं का फैशन शो, बच्चों की फैशन परेड, ड्राइंग

कॉम्पिटिशन और उत्तराखंड के लोक नृत्य आदि शामिल रहेंगे। हर्षल फाउंडेशन का

इस दिशा में यह तीसरा प्रयास है। पहले दो प्रयासों के परिणाम और अनुभव

काफी सुखद रहे।

प्रेस-वार्ता में हर्षल फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी

ब्रिगेडियर केजी बहल, अनुपम शर्मा, कल्पना अग्रवाल, दीपा प्रसाद, निधि

गर्ग, अमिता गोयल, बबिता, कुंवर अस्थाना, सुनील अग्रवाल, सिंधु गुप्ता,

सुमन, प्रिया गुलाटी, कर्नल आमेश मिन्हास आदि सदस्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें