मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कार्रवाई कर खेत से बरामद किया भारी मात्रा में डोडा पोस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कार्रवाई कर खेत से बरामद किया भारी मात्रा में डोडा पोस्त

कैथल। हरियाणा स्टेट नारकाेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने कलायत क्षेत्र से दाे तस्कर को ब्रेजा कर में 44 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। कार चालक की निशानदेही पर टीम ने शुक्रवार को कलायत क्षेत्र के गांव मटौर के खेतों से 165 किलो 545 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सोनू पुत्र जिले सिंह के रूप में की गई है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरूक्षेत्र के इंचार्ज उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी एक पुलिस टीम थाना कलायत एरिया में मौजूद थी। जहां से ब्रेजा कर में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से तीन कट्टे में 44 किलो 680 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गयाा। गिरफ्तार युवकों की पहचान अरमान उर्फ मंदीप पुत्र प्रेम सिंह व सचिन पुत्र सतपाल निवासी गांव डुमरखां खुर्द थाना सदर नरवाना जिला जींद के रूप में की गई। उनके खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर किया गया है। अदालत ने सचिन को जेल भेज दिया और अरमान का छह दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।रिमांड के दौरान अरमान ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से 2 क्विंटल 10 किलो डोडा चुरा पोस्त लेकर आए थे। बाकी डोडा पोस्त उसके दोस्त सोनू के खेत में है। कुरूक्षेत्र यूनिट टीम ने शुक्रवार को सोनू के खेत में बने मकान से 10 कट्टे डोडा चुरा पोस्त और बरामद किया। जिनका कम्प्यूटर कांटे पर वजन करने पर कुल वजन 165 किलो 545 ग्राम हुआ। पुलिस ने गांव मटौर निवासी सोनू पुत्र जिले सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि जहां से भी यह लोग डोडा पोस्त खरीद कर लाए हैं उन लोगों की पहचान कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें