मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

डॉक्टरों ने हाइड्रोसिल की जगह नसबंदी कर दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर : हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आए मरीज की नसबंदी कर दी गयी। इस मामले का पदार्फाश देवघर जिला के सारवां प्रखंड में हुआ है। घटना सारवां पीएचसी का है। जानकारी के अनुसार सारवां प्रखंड के मंझलाडीह गांव निवासी हीरा राणा पीएचसी में हाइड्रोसिल का ऑपरेशन कराने आये थे। हीरा राणा नेत्रहीन है। हीरा राणा का आरोप है कि सारवां पीएचसी में चिकित्सकों ने हाइड्रोसील के बदले नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया। मरीज इस शिकायत को लेकर जब अस्पताल गया तो कर्मियों ने उल्टे डांट-डपट कर भगा दिया। न्याय मिलते नहीं देख मरीज फरियाद लेकर अब इधर-उधर भटक रहा है। मामले की जानकारी देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को मिलने पर उन्होंने कार्यवाई की बात कही है। उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें