मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

हुसैनाबाद से अपहरण कर डालटनगंज में रखा गया था डॉक्टर रहमान को, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। जिले के हुसैनाबाद के ग्रामीण चिकित्सक मो. फिरोज खान उर्फ डॉक्टर रहमान का अपहरण करने के बाद अपहर्ता डालटनगंज में उसे छुपा कर रखे थे। चार दिनों के अनुसंधान के दौरान तकनीकी सहायता से डालटनगंज के हाउसिंग कॉलोनी इलाके से छापामारी कर उसे बरामद किया गया। पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल सात अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार किया है।

एक अपराधी अभय कुमार सिंह उर्फ मीकू (22) डालटनगंज के हमीदगंज बीएन कॉलेज रोड का निवासी है और उसका अपना घर बिश्रामपुर के नवगढ में है। दूसरा आरोपित प्रिंस कुमार सिंह उर्फ चीकू सिंह (21) है, जबकि तीसरे आरोपित की पहचान चंदन कुमार सिंह (21) के रूप में हुई है। चंदन और प्रिंस हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के क्रमशः मुबारकपुर एवं ऊपरीकला करमाही का निवासी हैं।

फरार आरोपियों में दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू सिंह, अभिषेक पासवान, संकेत एवं एक अन्य शामिल हैं। डॉक्टर को दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू सिंह के घर में रखा गया था। डॉक्टर को 2 करोड रुपए फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। डॉक्टर के अपहरण की प्लानिंग प्रिंस ने बनाई थी, जबकि अभय अन्य साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक से पेट दर्द से पीड़ित रोगी देखने के बहाने डॉक्टर को गाड़ी तक बुलाकर अपहरण कर लिया था।

शुक्रवार की शाम जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने अपहरण कांड का उदभेदन करते हुए जानकारी दी कि घटना में शामिल अपराधी बिहार में शराब तस्करी कांड में भी शामिल रहे हैं। शराब तस्करी के दौरान एक शराब व्यवसायी का अपहरण कर लिया था और उसे झारखंड में लाकर 50 हजार की फिरौती वसूली थी। इस घटना के बाद से उनके हौसले बुलंद हो गए थे और डॉक्टर रहमान की प्रेक्टिस को देखते हुए अगवा करने की योजना बनाई।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के राजटोली वार्ड नंबर 9 के निवासी डॉ रहमान के बारे में स्थानीय होने के कारण प्रिंस पूरी जानकारी रखता था और उसने ही अपहरणकांड की प्लानिंग की थी। उसने अपने साथ चंदन, अभय सहित अन्य को मिलाया और फिर 26 फरवरी की शाम रोगी देखने के बहाने डॉक्टर के क्लीनिक के पास पहुंचा और झांसे में लेकर डॉक्टर का अपहरण किया और उसे लेकर डालटनगंज में किराया के मकान पर रखा। अपहरण करने के बाद कुछ अपराधी कार से निकले, जबकि बाइक सवार प्रिंस पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनके साथ निकला।

अपहरण की घटना के अगले दिन 27 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे डॉक्टर के ही मोबाइल से फोन कर दो करोड रुपए की डिमांड की गई और अपहरणकर्ताओं का यह अंतिम कॉल रहा। उसके बाद उन्हें पुलिस ने दोबारा कॉल करने का मौका ही नहीं दिया। हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश महतो के नेतृत्व में हुसैनाबाद के अलावा टाउन थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को बरामद किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें