मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के डाक्टर रहमान अपहरणकांड का मास्टरमाइंड तरहसी ससुराल से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। झोला छाप डाक्टर मो. फिरोज खान उर्फ रहमान अपहरणकांड के मास्टरमाइंड दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से पकड़ा गया। घटना के बाद से आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा फिर रहा था। उसने अपने ससुराल में शरण ले रखी थी। गुप्त सूचना पर हुसैनाबाद पुलिस ने छापामारी कर दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहरणकांड में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार (जेएच 01 एम 1212) को भी बरामद किया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।26 फरवरी की शाम पेट दर्द से पीड़ित मरीज का इलाज कराने के बहाने डा. रहमान को क्लीनिक से बाहर बुलाकर अपहरण कर लिया गया था। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों प्रिंस कुमार सिंह उर्फ चिकू सिंह, चंदन कुमार सिंह एवं अभय कुमार सिंह उर्फ मिकू को गिरफ्तार कर एक मार्च को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस घटना को आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने अंजाम दिया था।एसपी ने जानकारी दी कि हुसैनाबाद के वार्ड नंबर 9 राजटोली के मो. फिरोज खान उर्फ डा. रहमान खान अपहरणकांड के तीन दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं इस कांड का उदभेदन भी किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कांड का चौथा और मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू अपने ससुराल तरहसी में शरण ले रखा है। डाक्टर का अपहरण करने के बाद उसे दिग्विजय सिंह के मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित किराये के मकान पर रखा गया था।गिरफ्तारी के बाद आरोपित ने अपहरणकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार बरामद की गयी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दिग्विजय के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना में एक मामला दर्ज है। डाक्टर अपहरणकांड में नाज परवीण ने मामला दर्ज कराया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें