पटाखा गोदाम की घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
पटाखा गोदाम की घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को नामित किया जांच अधिकारी
हरिद्वार, 23 फ़रवरी। जिलाधिकारी को ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की को रुड़की में पटाखा गोदाम में 20 फरवरी को लगी आग और उसमें 4 लोगों की मौ होने और 3 लागों के घायल होने की घटना के संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराये जाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने इस घटना की मजिस्ट्रीयल जांच को ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि जांच अधिकारी इस घटना की तत्परता से विस्तृत आख्या 15 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से उन्हें उपलब्ध कराएं।
राष्ट्रीय सागर





