मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम ने मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएम ने मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण

गोपेश्वर। चमोली के नवनियुक्त जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना कर बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिवर फ्रंट विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल से धाम में किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और ब्रह्मकपाल क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एराइवल प्लाजा का भी निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए शेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने को कहा।बदरीनाथ भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तीर्थ पुरोहित एवं पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भेंट की और उनकी समस्याओं सुनकर जल्द ही समाधान का भरोसा दिया।इससे पूर्व डीएम गौरव कुमार के मंदिर पहुंचने पर बदरी-केदार मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत किया तथा उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, तहसीलदार महेंद्र आर्य, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें