मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

अनुपस्थित ज्योतिर्मठ के बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनुपस्थित ज्योतिर्मठ के बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश

गोपेश्वर। जिलाधिकारी ने सोमवार को बैठक में अनुपस्थित ज्योर्तिमठ के बीडीओ को चेतावनी जारी करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने और डीपीओ को हटाने के निर्देश दिए। थराली के एबीडीओ/डीपीओ को भी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।सोमवार को जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को हर 15 दिन में वीडीओ के साथ और हर सोमवार को रेखीय विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही सबसे कम प्रदर्शन करने वाले वीडीओ की सूची डीडीओ के साथ साझा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आधार बेस्ड पेममेंट में कम प्रगति पर ज्योर्तिमठ व दशोली के बीडीओ को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ से जड़ी-बूटी के उत्पादन को लेकर जानकारी मांगी है। साथ ही जड़ी-बूटी सब्जी,मत्स्य पालन के लिए क्लस्टर बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ को रेखीय विभागों की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि आम जनमानस को योजनाओं का अधिक से अधिक से लाभ मिले। उन्होंने हर ब्लॉक में मनरेगा से 10-10 मत्स्य तालाब और एक-एक खेल मैदान का निर्माण करने को कहा।मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। सृजित मानव दिवस में कम प्रगति पर थराली, देवाल और नन्दानगर को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। कृषि और संबंधित गतिविधियों में सारे बीडीओ को अगले 15 का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें