मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

जिलाधिकारी और एसएसपी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिलाधिकारी और एसएसपी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का किया निरीक्षण

हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने राज्य एवं जनपद के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर आरटीओ चेक पोस्ट में बनाए गए चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से समस्या का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रीन कार्ड बनवाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और ग्रीन कार्ड जारी करते समय वाहनों में सुरक्षा मानकों का परीक्षण अवश्य किया जाए। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने सभी कार्मिकों को यात्रियों के साथ विनम्रता से पेश आने और सही जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके पश्चात जिलाधिकारी और एसएसपी ने रूड़की बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एजीएम व पूछताछ केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बस स्टैण्ड परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने जीर्ण-शीर्ण भवन को शीघ्रता से ध्वस्त करने के लिए कार्यवाही करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।एसपी यातायात जितेंद्र मेहरा, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी, एआरटीओ प्रर्वतन कृष्ण चंद पलड़िया, टीएस अमिता सैनी, फॉर्मेन जगदीश बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें