मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

जिलावासियों व समाज सेवी संस्थाओं ने सहयोग और समर्पण की पेश की है मिसाल:- उप विकास आयुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रादुर्भाव को देखते हुए आवश्यक है कि हम सभी सजग व सतर्क रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रहने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने आगे कहा कि कोराना वायरस से बचाव, रोकथाम एवं इसके संभावित प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्य किया जा रहा है एवं लोगों को आवश्यक सुविधा पहुँचाने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। परंतु इस मुश्किल की घड़ी से निपटने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों व विभिन्न समाजसेवी लोगों व स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इसमें सहयोग आपेक्षित है। देवघर जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संस्था इस दिशा में आगे आएं एवं स्वेच्छा से मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर, पीपीई किट सहयोगतार्थ जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें, ताकि उसका उपयोग इस संकट की घड़ी में किया जा सके। आपके इस सहयोग से इस कार्य को और भी अच्छे तरह से संचालित करने में मदद होगी। कोरोना के इस जंग में जिला प्रशासन का अब तक हर संभव सहयोग हेतु आप सभी का धन्यवाद। इस वैश्विक आपदा को देखते हुए जिले के तमाम सामाजिक संस्था और समाज सेवियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर प्रशासन का हर संभव सहयोग किया हैं। आज ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि जिलावासियों ने सहयोग और समर्पण की एक मिसाल पेश की है। इसी कड़ी में प्रबंधन एवं वितरण कोषांग, से संपर्क कर *(8825100787)* सहयोगतार्थ जिला प्रशासन को 95 मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर, पीपीई किट आदि उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें