मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

जिलाधिकारी वंदना ने विभागों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हल्द्वानी, । जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में

उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिला

योजना में प्रस्तावित विभागों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। बैठक

में उपस्थित उद्यान अधिकारी को जनपद में नर्सरियों का आधुनिकीकरण करने के

लिए बनाई गई पंचवर्षीय योजना की कार्य योजना और प्रत्येक वर्ष के लिए तैयार

किए गए प्लान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी

नगर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण संबंधी रिचार्ज

पिट बनाए जाने हैं। बारिश के जल को संरक्षित करने के दृष्टिकोण से

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी को डीप

रिचार्ज पिट, शाफ्ट, पुराने घराट को रिनोवेट करने की कार्य योजना तैयार

करने और जिला योजना में इसको प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने

कहा कि हल्द्वानी स्थित सभी सरकारी कार्यालयों की सूची बनाकर सिंचाई और

लघु सिंचाई को रिचार्ज पिट के लिए कार्य आवंटित कर दिए गए हैं। दोनों विभाग

तत्काल अपना कार्य प्रारंभ करें। सिंचाई खंड रामनगर को रामनगर शहर के

ड्रेनेज प्लान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग

नैनीताल को कैंची धाम के निकट अमृत सरोवर बनाने के लिए कहा। उन्हाेंने कहा

किअमृत सरोवर को पर्यटक की दृष्टि से विकसित किया जाए।

बैठक में

अर्थ एवं संख्या अधिकारी नैनीताल, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, लघु

सिंचाई विभाग और जिला उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें