मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी में हाथियों के आतंक से प्रभावित ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी, । वन एवं पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने तोरपा

प्रखंड के जंगली हाथियों के आतंक से प्रभावित गौरबेड़ा के ग्रामीणों के बीच

शुक्रवार को टॉर्च का वितरण किया। गौरबेड़ा में शिविर लगाकर 15 लोगों को

टॉर्च दिया गया। खूंटी जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के

उपाध्यक्ष जुबैर अहमद और 15 सूत्री समिति के सदस्य सुदीप गुड़िया ने टॉर्च

का वितरण किया। ग्रामीण इसका उपयोग जंगली हाथियों को भगाने के लिए करेंगे।

मौके

पर जुबैर अहमद और सुदीप गुड़िया ने कहा कि जंगली हाथियों के गांवों में

घुसने पर उसे छेड़ें नहीं। ऐसा करने से हाथी और हिंसक हो जाते हैं तथा जान

माल को क्षति पहुंचाते हैं। गांव में घुसने पर हाथी को टॉर्च, पटाखा आदि के

सहयोग से भगाने का प्रयास करें। हाथी आने की सूचना तत्काल वन विभाग को भी

दें। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों

को दी।

इस मौके पर वन विभाग के संजय कुमार साहू, जुनुल होरो, कमलेश,

जरिया पंचायत की मुखिया बिमला डोडराय, ग्राम प्रधान शिवराम मुंडा, हेरमन

सोय, गौरबेड़ा की पूर्व मुखिया हेलेन होरो, सुहैल खान आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें