मस्जिद में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर हुआ विवाद, 6 गिरफ्तार
हरिद्वार, । कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में एक मस्जिद
में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर छिड़े विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ
गए। दोनों गुटों में जमकर झगड़ा हुआ। हंगामे की सूचना पर पहुंची कलियर
पुलिस ने दोनों ओर के 6 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया
है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को कलियर थाना क्षेत्र
के ग्राम महमूदपुर में एक मस्जिद में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। इसको
लेकर एक पक्ष विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही
देखते दो पक्ष आपस में झगड़े पर उतारू हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा कर माहौल खराब करने पर उतारू दोनों
पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर दोनों ओर के 6
लोगों निस्बत पुत्र रियायत,रोशन अली पुत्र रौनक अली, साकिब पुत्र फरहत,
तौकीर पुत्र माहिर हुसैन, जरार हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन व मेहताब उर्फ
मुन्ना पुत्र अजीन को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। जहां सभी का
शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।





