मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

23 अगस्त को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों के साथ चर्चा होगी : आलोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में तमाम एहतियात और सुरक्षा के बीच स्कूलों को खोलने के मुद्दे पर 23 अगस्त रविवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों के साथ चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री ने स्कूल खोलने को लेकर अभिभावकों से राय मांगी है। उसी के आलोक में पासवा रविवार को राज्य के सभी जिलों के अभिभावकों से रायशुमारी करेगी।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने शनिवार को बताया कि स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में जिला इकाईयों के माध्यम से अभिभावकों से वर्चुअल मीटिंग में विस्तृत चर्चा की जाएगी और अभिभावकों की महत्वपूर्ण राय एवं संगठन के सुझाव से राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्चुअल मीटिंग में पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद विशेष रुप से शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे। दूबे ने कहा कि पिछले छह महीने से स्कूल बंद है। ऐसे में बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों की सहमति और उनके सुझाव के बाद ही अगला कदम उठाया जाना चाहिए। 23 अगस्त को दोपहर एक बजे से वर्चुवल मीटिंग होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें