मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को कोडरमा-चतरा जिला समिति की विस्तारित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के की अध्यक्षता में हुई। जिसमें (कोडरमा जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सचिव सहित) और चतरा जिला समिति की विस्तारित बैठक (चतरा जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सचिव सहित) शामिल हुए। बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ क्रमशः कोडरमा एवं चतरा जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण काल मे लॉक डाउन के दौरान जिला समिति द्वारा आम जनों के हित मे जिला समिति द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही झारखंड अनलॉक के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का जिला स्तर पर कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में शामिल सदस्यों के द्वारा दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा बाद विनोद कुमार पाण्डेय के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें