मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

चयनित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्य योजना पर चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चयनित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्य योजना पर चर्चा

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता को लेकर हुई बैठक में जनपद के प्रत्येक विकासखंड से चुनी गई 5 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की कार्य योजना पर चर्चा की गई। इसमें सभी विकासखंडों के प्रधानों ने भाग लिया।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए ने जानकारी दी कि सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों का चयन और उनके साथ बैठकें पूरी हो चुकी हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने अब तक की गई कार्यवाही को संतोषजनक बताया और निर्देश दिया कि इस कार्य की शुरुआत 15 अगस्त से की जाए।

जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रधानों से अपील की कि वे अपने गाँवों को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि विकासखंड के सभी कर्मचारी इस कार्य में पूरा सहयोग देंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वच्छता के कार्य में समूह की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही, प्रत्येक परिवार से यूजर चार्ज तय कर उसे एकत्रित करने का दायित्व प्रधानों को सौंपा गया।

इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, एएमए जिला पंचायत, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधक और सभी एडीओ पंचायत उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें