मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्था, एआरटीओ कार्यालय से हटाए गए ढाबे और बिचौलिये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्था, एआरटीओ कार्यालय से हटाए गए ढाबे और बिचौलिये

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शनिवार को रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा और एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने कार्यालय परिसर का संयुक्त औचक निरीक्षण किया, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यालय के सभी पटलों और अनुभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। अभिलेखों और पंजिकाओं के रखरखाव, ई-ऑफिस प्रणाली की कार्य स्थिति तथा लंबे समय से लंबित पड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सभी रिकॉर्ड को अद्यतन रखा जाए और आम जनता से जुड़े कार्यों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से समयबद्ध सीमा के भीतर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई कार्यालय परिसर और उसके आसपास अतिक्रमण को लेकर की गई।

परिसर के अंदर और बाहर अनधिकृत रूप से चल रहे ढाबों को हटवाया गया। साथ ही कुर्सी-मेज लगाकर बैठे संदिग्ध लोगों और बिना किसी वैध काम के परिसर में घूम रहे लोगों को भी वहां से हटाया गया।

विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति बिना वैध कार्य के कार्यालय परिसर में पाया गया या किसी अनधिकृत गतिविधि में शामिल मिला तो उसके विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य परिवहन संबंधी कार्य स्वयं निर्धारित प्रक्रिया से कराएं और किसी भी बिचौलिए के संपर्क में न आएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें