24 जोखिम क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश
मेदिनीनगर। उपायुक्त शशि रंजन ने जिले में बनाये गए 24 जोखिम क्षेत्र को तत्काल प्रभाव के साथ हटाने का निर्देश दिया है। जानकारी अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम में काशीनगर स्थित वार्ड नम्बर 18, नावाहाता स्थित वार्ड नम्बर 29 तथा धोबी मुहल्ला स्थित वार्ड नम्बर 29 में बने जोखिम क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में बने 3 जोखिम क्षेत्र , वार्ड नम्बर 18, वार्ड नम्बर 13 , वार्ड नम्बर 15 में , वार्ड नम्बर 16 में बने 1 , वार्ड नम्बर 19 में बने 1 , वार्ड नम्बर 11, तथा वार्ड नम्बर 20 में बने 1 जोखिम क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। इसके अलावा विश्रामपुर कई क्षेत्र शामिल है।





