मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड में हर किसी की निगाहें मतणगना पर टिकी हुई हैं

तो वहीं पार्टियों में हलहल मची हुई है। मतों की गिनती में भाजपा सभी

पांचों सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस भी पीछा कर रही है। आम से लेकर

खास तक की नजर इस समय मतगणना पर ही है। कोई मोबाइल पर देख रहा है तो कोई

टीवी पर मतगणना की पल-पल की जानकारी कर रहा है। भाजपा कार्यालय पर जश्न की

तैयारी की गई है। कांग्रेस के प्रदेश वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी समेत

अन्य नेता प्रदेश मुख्यालय देहरादून में मतगणना पर लगातार नजर बनाए हुए

हैं।

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रदेश के 13 जिलों में

मंगलवार सुबह आठ बजे से त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। सभी

पांचों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और

कांग्रेस के बीच है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने

बताया कि मतगणना के लिए प्रदेश भर में 884 टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक

टेबल पर तीन मतगणना कर्मी हैं। इसके अलावा 25 प्रतिशत रिजर्व कर्मचारी भी

रखे गए हैं, ताकि दिक्कत होने पर तत्काल मतगणना को आगे बढ़ाया जा सके।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार

के संदेह की गुंजाइश न रहे।

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश

के सभी मतगणना केंद्र त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं। किसी को भी तीसरे

घेरे से भीतर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून

व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। हम सभी पहलुओं पर नजर रख रहे हैं। स्थानीय

खुफिया इकाइयां काम कर रही हैं। किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए

सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें