मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

तिहाड़ में बंद गैंगस्टर के जींद घर मे एनआईए का छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तिहाड़ में बंद गैंगस्टर के जींद घर मे एनआईए का छापा

जींद। तिहाड़ जेल में बंद बदमाश जींद की रामबीर कॉलोनी निवासी नीरज बुआना गैंग के सदस्य दिनेश उर्फ पापा के आवास पर बुधवार की सुबह एनआईए की टीम ने रेड की। टीम द्वारा पूरे घर के आसपास तैनाती की और बदमाश के घर पर सर्च अभियान चलाया हुआ है। एनआईए की टीम की इस छापेमारी से आसपास क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म है।हालांकि बदमाश तिहाड़ जेल में पिछले 10 सालों से बंद है और वह अपने आवास पर भी नहीं आया है। एनआईए की टीम किस सिलसिले में जांच कर रही है, इसका खुलासा भी अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल एनआईए की टीम का सर्च अभियान जारी है। रामवीर कॉलोनी निवासी दिनेश उर्फ पापा हत्या, शस्त्र अधिनियम सहित कई अन्य गंभीर मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है और वह नीरज बुआना गैंग का सदस्य है। एनआईए की टीम बुधवार अल सुबह 4:30 बजे दिनेश के घर पर पहुंची और उसके आवास को चारों तरफ से घेर कर अंदर सर्च अभियान चलाया। जो अभी तक भी जारी है। दिनेश के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। जबकि उसका भाई जॉनी स्पेन में रहता है। कुछ दिन पहले ही वह यहां आया था और चार दिन पहले ही वह स्पेन वापस चला गया था। जबकि दिनेश का छोटा भाई दीपेश परचून की दुकान चलाता है और अपनी मां बाला देवी के साथ रहता है। एनआईए की टीम दिनेश उर्फ पापा के आवास पर किस सिलसिले में सर्च अभियान चलाए हुए है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पूरी कार्रवाई को छुपा कर रखा गया है। फिलहाल एनआईए टीम का सर्च अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें