मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली कार विस्फाेट मामले में एनआईए ने हल्द्वानी की बिलाली मस्जिद के इमाम का उठाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली कार विस्फाेट मामले में एनआईए ने हल्द्वानी की बिलाली मस्जिद के इमाम का उठाया

बनभूलपुरा में स्थित मस्जिद और अन्य संवेदनशील इलाकाें में एतिहातन पुलिस तैनातहल्द्वानी। दिल्ली कार विस्फाेट मामले के आराेपित उमर का हल्द्वानी से कनेक्शन मिलने के बाद जांच एजेंसी एनआईए और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया है। एनआईए गिरफ्तार इमाम काे लेकर दिल्ली आ गई है।जिला प्रशासन ने मस्जिद और अन्य संवेदनशील इलाकाें में एतिहातन पुलिस तैनात की है।जानकारी मिली है कि जांच में उमर का कॉल रिकार्ड बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़ा पाया गया। इसके बाद शुक्रवार देर रात जांच एजेंसी एनआईए ने पुलिस के साथ बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई है। शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल बनभूलपुरा पहुंचा। पुलिस को देखकर स्थानीय लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और लाेगाें में दहशत भी है। पुलिस ने बिलाली मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन जांच और चेकिंग अभियान चला रही है और पूरे नगर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें