मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 2 नवंबर 2026 · शाम 6:29 · नई दिल्ली संस्करण

Diljit Dosanjh Concert: पानी बेचने वाले शख्स ने किया तगड़ा बिजनेस, 13 वाली बोतल 50 में बिकी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर एक शख्स पानी बेचकर वायरल हो गया। उसने होलसेल से 13 रुपये में 300 पानी की बोतलें खरीदीं और बाहर भीड़ में 50 रुपये में बेच दीं। अंदर पानी 100 रुपये में मिल रहा था, इसलिए बाहर हाथों-हाथ बिक्री हुई। सिर्फ 2 घंटे में उसकी सारी बोतलें बिक गईं। 15 हजार की बिक्री और करीब 11,100 रुपये का मुनाफा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Diljit Dosanjh Concert: पानी बेचने वाले शख्स ने किया तगड़ा बिजनेस, 13 वाली बोतल 50 में बिकी

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट मतलब - हजारों की भीड़, दिल थाम लेने वाली परफॉरमेंस और बाहर कमाई का तगड़ा जुगाड़। ऐसा ही एक जुगाड़ लगाकर एक शख्स रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि ये मामला दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए दिलजीत के दिल-लुमिनाटी टूर का है, जहां 35 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। कॉन्सर्ट शुरू होने से दो घंटे पहले ही बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। गर्मी, भीड़ और प्यास - इसी का फायदा उठाया एक लोकल युवक ने। 



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शख्स अपने ठेले पर 4-5 कार्टन पानी की बोतलें लेकर आया था। जो बोतल दुकान पर 10-13 रुपये में मिलती है, वही बोतल उसने 40 से 50 रुपये में बेचनी शुरू कर दी। लोग पहले तो थोड़ा झिझके, लेकिन अंदर स्टेडियम में पानी 80-100 रुपये में मिल रहा था और बाहर निकलना मना था, इसलिए मजबूरी में सबने बाहर से ही बोतलें खरीद लीं। उस शख्स ने बताया कि उसने लोकल होलसेल मार्केट से 13 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से 300 बोतलें खरीदी थीं। यानी कुल लागत करीब 3900 रुपये।



फिर खेल शुरू हुआ जहाँ कॉन्सर्ट के गेट खुलने से लेकर शुरू होने तक के सिर्फ 2 घंटे में उसकी सारी 300 बोतलें बिक गईं। 50 रुपये के हिसाब से 300 बोतल का मतलब हुआ 15,000 रुपये। यानी लागत निकालकर सीधा 11,100 रुपये का शुद्ध मुनाफा, वो भी सिर्फ 120 मिनट में। उसका वीडियो खुद वहां मौजूद एक फैन ने बनाया, जिसमें वो चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है - "ठंडा पानी, ठंडा पानी, दिलजीत से पहले गला तर कर लो!" वीडियो के कमेंट में लोग दो हिस्सों में बंट गए। कुछ कह रहे हैं - "भाई ने बिजनेस माइंड लगाया है, मौके पर चौका मारा।" तो कुछ कह रहे हैं - "ये सरासर लूट है, इवेंट के नाम पर गरीब जनता को लूटा जा रहा है।"



ये पहली बार नहीं है। कोल्डप्ले, हनी सिंह और अब दिलजीत - हर बड़े कॉन्सर्ट के बाहर ऐसा ही सीन देखने को मिलता है। कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में भी एक चाय वाले ने एक शाम में 20 हजार कमा लिए थे। इवेंट मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बड़े कॉन्सर्ट्स में अंदर खाने-पीने की चीजें बहुत महंगी होती हैं और बाहर भीड़ बेकाबू होती है, इसलिए लोकल वेंडर्स के लिए ये गोल्डन चांस होता है। फिलहाल, वो पानी बेचने वाला शख्स लोकल हीरो बन गया है और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग कह रहे हैं - "नौकरी नहीं मिली तो क्या, दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाहर दुकान लगा लो।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर