मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

अदानी फाउंडेशन की ओर से डिजिटल जागरूकता प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए 50 से अधिक दिव्यांगों को मिला प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मोतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन में अदाणी फाउंडेशन की ओर से डिजिटल जागरूरता सह प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। मलियाकित्ता समेत आस-पास के कई गांवों के पचास के करीब दिव्यांग तथा उनके परिवार के लोगों ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण सत्र के लिए खास तौर से आए टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसायटी की टीम को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान ऑडियो-विजुअल माध्यम से दिव्यांगजनों स्वाबलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के अलावा उनके साथ आए परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुक-बधिरों के लिए खास तौर पर साइन-लैंग्वेज के एक्सपर्ट के जरिए प्रशिक्षण दिया गया। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगजनों को स्वाबलंबन का प्रशिक्षण देकर समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बताया कि विश्व की सात अरब आबादी में से तकरीबन एक अरब की आबादी आज किसी न किसी तरह के शारीरिक अक्षमता या फिर मानसिक प्रताड़ना से ग्रसित हैA ऐसे में जरूरत है जीवन की इस कमजोर कड़ी के प्रति अपने नजरिया को सकारात्मक बनाते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाए। अदाणी फाउंडेशन और टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसायटी की टीम की ओर से संयुक्त रूप से गोड्डा में की गई इस पहल का सकात्मक प्रभाव दिव्यांगजनों के जीवन स्तर सुधारने एवं उनसे जुड़ी संभावनाओं को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षण सत्र की समाप्ति के बाद सभी दिव्यांगजनों को अदाणी फाउंडेशन और टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें