मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची सिविल कोर्ट का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची सिविल कोर्ट का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

रांची। डीआईजी अनूप बिरथरे ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी दोपहर में अचानक सिविल कोर्ट पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का मुआयना करने लगे। जैसे ही कोर्ट सुरक्षा प्रभारी और दूसरे पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली, वैसे ही वे फौरन डीआईजी के पास पहुंचे। अपने निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोर्ट रूम से लेकर सिविल कोर्ट के बाहरी क्षेत्रों का भी जायजा लिया।सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली। सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों को जो सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं, उनकी जांच भी डीआईजी के जरिये की गई।मौके पर डीआईजी ने बताया कि तीन गेटों का औचक निरीक्षण किया गया। काफी भीड़ रहती है चेकिंग ठीक से करें। 75 पुलिसकर्मी और पदाधिकारी वहां नियुक्त हैं। बार भवन से आगे की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। कोतवाली डीएसपी को भी औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। कोर्ट के अधिकारियों, अधिवक्ताओं से भी डीआईजी ने सुरक्षा के विषय पर बातचीत की। सभी ने सुरक्षा में सहयोग का भरोसा दिया। इससे पूर्व झारखंड के सभी जिलों में कोर्ट परिसर और जजों के आवासीय परिसर की सुरक्षा की समीक्षा डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की थी। इस दौरान डीजीपी ने रेंज डीआईजी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रेंज डीआईजी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में जितने भी व्यवहार न्यायालय, आवासीय परिसर और न्यायाधीश हैं, उन सभी की मॉनटरिंग करेंगे। साथ ही उन सभी की सुरक्षा से संबंधित समेकित प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। इसी को लेकर रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने रांची सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें