मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

डीआईजी ने देर रात शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे मंगलवार की देर रात राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे शहर का भ्रमण किया और देखा कि जिन पुलिसकर्मियों के भरोसे राजधानी के लोग हैं, वह किस तरह ड्यूटी कर रहे हैं।डीआईजी ने शहर के विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जायजा के दौरान कई तरह के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार और बाइक चालकों की खुद से चेकिंग भी की। वाहन चालकों के लाइसेंस और अन्य चीजों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों की चेकिंग के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या के बारे में भी उनसे जाना।इस दौरान सभी डीएसपी और थानेदार अलर्ट दिखे। 15 से अधिक इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रांची के धुर्वा, जगन्नाथपुर, कोतवाली, लोआर बाजार, लालपुर मेन रोड, सहित कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया । पोस्ट में पुलिस अधिकारी अलर्ट नजर आए। रात में 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।डीआईजी ने बताया कि रात के समय राजधानी में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने, अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए रात के समय पुलिस का प्रेजेंस बढ़ाया गया है। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह रात के समय भी अपने थानों में मौजूद रहे और शहर पर ध्यान रखें। इसके साथ-साथ कंट्रोल रूम में हर दिन एक डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे शहर पर नजर रखेंगे। डीआईजी के अनुसार हर हाल में राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है। लोगों को सुरक्षा देना है और इसी के लिए फोर्स को काम करना है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें