मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

दियांकेल में लगा धरती आबा शिविर, कई मामलों का निष्पादन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दियांकेल में लगा धरती आबा शिविर, कई मामलों का निष्पादन

खूंटी। तोरपा प्रखंड की दियांकेल पंचायत में मंगलवार को धरती आबा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसमें दियांकेंल पंचायत के तीन जनजातीय बहुल गांवों से आवेदक शामिल हुए। शिविर में आधार कार्ड से संबंधित 60 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही उज्ज्वला योजना के 18, आयुष्मान कार्ड से संबंधित 58, मनरेगा के 32 आवेदन और राशन कार्ड से संबंधित 46 मामले निबटाए गए। पेंशन से संबंधित 46 मामलों का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में 51 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से हम अपने पंचायत के ऐसे जनजातीय बहुल ग्रामों तक पहुंच रहे हैं जिसकी आबादी में 50 फीसदी से अधिक जनजातीय आबादी है। इसके माध्यम से सरकार के जरियेविभिन्न योजनाओं से लोगों को परिचित कराने का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्हें इस योजना से आच्छादित भी कर रहे हैं।मौके पर मंईयां सम्मान योजना के ऐसे लाभुक, जिनका खाता अभी भी आधार सीडिंग नहीं की गई है, उन्हें अपने बैंक में आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया गया। शिविर में मुखिया शिशिर टोपनो, पंचायत सचिव नित्यानंद महतो, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार, प्रभारी, कल्याण पदाधिकारी प्रेमनाथ कांशी सहित अन्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें