मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

डालमियानगर में रेल कारखाना लगाने सहित विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

डालमियानगर में रेल कारखाना लगाने सहित विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरनापटना/डेहरी आन सोन, 05 मार्च । टीम डेहरीयंस ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में डालमियानगर में रेल कारखाना स्थापित करने और विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना दिया। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने के बाद स्थानीय स्टेशन प्रबंधक मुन्ना रजक को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि 2015 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने सुअरा हवाई अड्डे पर चुनावी सभा में डालमियानगर में रेल कारखाना लगाने की बात कही थी। यहां के लोगों में कारखाना लगने के आसार जगे थे। 2020 में बजटीय प्रावधान भी किया गया। रेल मंत्री ने उस समय के विधायक सत्यनारायण सिंह को पत्र लिखकर 2022 में रेल बैगन मरम्मत कारखाना चालू करने का भरोसा दिया लेकिन आज तक रेल बैगन मरम्मत कारखाना स्थापित नहीं हो सका।वक्ताओं ने कहा कि कारखाना स्थापित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते। डेहरी की अर्थव्यवस्था भी विकसित होती। लंबे अरसे से विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही है। स्थानीय सांसद भी विभिन्न ने ट्रेनों के ठहराव के लिए सदन में भी सवाल कर चुके हैं। आरा-रांची एक्सप्रेस, पुणे जसीडीह, हावड़ा बाड़मेर, गोड्डा नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के ठहराव व स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई लेकिन रेल अधिकारी चुप्पी मारे बैठे हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी सारी जवाबदेही रेलवे की होगी।धरना उपरांत सभी डालमियानगर में प्रस्तावित रेल कारखाना स्थल पहुंचे जहां धरना समाप्त किया गया ।धरना में टीम के संस्थापक अध्यक्ष चंदन कुमार, आरके सिंह, बब्बल कश्यप समेत कई मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें