Dhanteras 2026: धनतेरस पर बन रहा है पैसों वाला योग, इन 3 राशियों के खुलेंगे किस्मत के ताले
इस साल 6 नवंबर 2026 को धनतेरस पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इसे धन, सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है।3 भाग्यशाली राशियां: मेष: कारोबार, नौकरी में लाभ, रुका पैसा वापस मिलेगा। तुला: आय के नए स्रोत, प्रॉपर्टी और करियर में तरक्की। धनु: निवेश, शेयर बाजार से लाभ, भाग्य का साथ।

इस साल धनतेरस का त्योहार सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के लिहाज से भी बेहद खास होने वाला है। हिंदू धर्म में धनतेरस को सुख-समृद्धि, धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। लेकिन इस बार 2026 में ग्रहों की चाल कुछ ऐसा संयोग बना रही है कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा 3 राशियों पर बरस सकती है। पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी दिन लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
दरअसल, बुध ग्रह ने 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश किया था, वहीं शुक्र ग्रह 2 सितंबर से ही तुला राशि में विराजमान हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार जब बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध और धन, वैभव, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधा के कारक शुक्र एक ही राशि में आते हैं, तो उनकी युति से लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इस साल धनतेरस के दिन तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग जैसे कई शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं। यह राजयोग 6 नवंबर की रात 1 बजे तक प्रभावी रहेगा, उसके बाद शुक्र वक्री होकर कन्या राशि में चले जाएंगे। ज्योतिष में इस योग को धन, बुद्धि, सुख-सुविधा और समृद्धि का कारक माना जाता है।
मान्यता है कि इस दौरान किया गया निवेश, खरीदारी और पूजा कई गुना फल देती है। मेष राशि के जातकों के लिए यह राजयोग सबसे ज्यादा फलदायी रहेगा। आपकी कुंडली के सप्तम भाव में यह योग बन रहा है। कारोबार में पार्टनरशिप से बड़ा लाभ, नौकरी में प्रमोशन और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ रहेगा। तुला राशि में ही यह राजयोग बन रहा है, इसलिए तुला वालों पर सीधा असर पड़ेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे, लग्जरी और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले फायदेमंद साबित होंगे। करियर में नई नौकरी का ऑफर या बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का साथ दिलाने वाला है। कुंडली के लाभ भाव (11वें भाव) में बन रहा यह योग शेयर बाजार, निवेश और पैतृक संपत्ति से लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। किस्मत आपका साथ देगी, रुके हुए काम पूरे होंगे। इस शुभ योग में शाम के समय प्रदोष काल में लक्ष्मी-कुबेर की पूजा करें, घर में कौड़ियां और श्री यंत्र स्थापित करें और अपनी राशि के अनुसार दान जरूर करें। डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
विषय




