मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

पेपर लीक पर सख्त कदम का धामी ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को मिलेगा न्याय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेपर लीक पर सख्त कदम का धामी ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को मिलेगा न्याय

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। वह गुरुवार को स्वागत करते हुए इसे युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक के मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा,दोषियों को समयबद्ध और कठोर दंड मिलेगा तथा भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार पहले ही राज्य में पेपर लीक और नकल रोकने के लिए सख्त कानून लागू कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें