मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

‘हनुमान अंश’ पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
‘हनुमान अंश’ पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और सेवा संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु और बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन मानवता, सेवा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है। उनके जीवन एवं विचारों पर आधारित फिल्म नई पीढ़ी को भी भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और सेवा भाव से परिचित कराने का माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से है। राज्य सरकार ऐसी पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जो देवभूमि की इस विरासत को व्यापक स्तर पर सामने लाने में सहायक हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें