मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

अग्निवीरों के भविष्य पर धामी का बड़ा भरोसा, सरकार हर कदम पर साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अग्निवीरों के भविष्य पर धामी का बड़ा भरोसा, सरकार हर कदम पर साथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया कुआंवाला, डोईवाला, देहरादून में आयोजित 'अग्निवीर संवाद' कार्यक्रम में हजारों युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रसेवा, अग्निवीरों के भविष्य और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे राष्ट्रसेवा के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देश की सेवा करने वाले युवाओं को भविष्य की चिंता न करनी पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को और सशक्त बनाने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें