उत्पीड़न के शिकार और छेड़छाड़ के मामले पर त्वरित करवाई के लिए डीजीपी आज करेंगे हेल्पलाइन नंबर जारी
रांची : बेहतर कानून व्यवस्था और राज्य में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं एंव अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने पत्रकारों संबोधित करते हुए कहा कि कल तक सभी जिलों में व्हाट्सअप नम्बर जारी कर दिया जाएगा , जिसमे उत्पीड़न के शिकार और छेड़छाड़ के मामले पर त्वरित करवाई की जा सके। साथ ही साथ वर्तमान में त्योहारों को लेकर झारखण्ड में दूसरे प्रदेशों से भी लोगो के आवागमन में तेज़ी आई है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है । साथ ही राज्य में बढ़ रही बलात्कार की घटना को रोकने के लिए स्टूडेंट,परिवार को सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के टप्सि और जागरूकता फैलाने की बात कही । नक्सली घटनाओं पर डीजीपी ने कहा कि हाल के दिनों इस तरह के मामलों में थोड़ी कमी आयी है,आने वाले समय मे अंकुश लगाने के लिए दायरा बढ़ना पड़ेगा, नक्सली हर मोर्चे पर कमजोर हुए है,बिहार चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों पर चौकसी बड़ा दी गईं है ।इस दौरान उन्होंने अपराध की घटनाओं में अपराधियों के 95प्रतिशत अभियुक्तों की गिरफ्तारी की बात करते हुए विभाग द्वारा किए गए होमवर्क और रोकथाम पर विभन्नि जानकारी दी, उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान इन सभी मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में त्योहारों का मौसम शांति में रूप से कैसे गुजरे इस पर सभी जिले के एसपी को नर्दिेश दिया है कि स्पेशल व्हाट्सएप नंबर जारी करें, जिस पर अपराधिक घटनाओं से लेकर पीड़ित परिवारों के अभिभावक से भी समन्वय और आपसी तालमेल के साथ पूरे राज्य में एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण स्थापित किया जा सके।





