भाई-बहन हत्याकांड मामले में डीजीपी ने जारी किये अपरोपियो के पोस्टर
रांची। गुमला के घाघरा अंतर्गत कोटामाटी नदी के पास 25 अक्टूबर को हुए भाई-बहन हत्याकांड मामले में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अपराधियों का चेहरा जारी की। पुलिस ने अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले को उचित पुरुस्कार देने की भी बात बोला है। वहीं, इस बात को भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वालों की पहचान व नाम गोपनीय रखा जाएगा। दोनों अपराधियों के बारे में सूचना देने के लिए झारखंड पुलिस ने पांच नंबर जारी किया है। जिसमें डीआईजी, गुमला एसपी, एसडीपीओ गुमला, इंस्पेक्टर गुमला, घाघरा थाना शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों अपराधियों को आश्रय देने वालों को भी चेताया है कि उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इससे पूर्व डीजीपी एमवी राव गुमला दौरे पर पहुंचे थे। भाई-बहन हत्याकांड मामले में डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया था।यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू द्वारा लापरवाही बरतने की वजह से की गई थी।
इन पांच नंबर पर दे सकते है सूचना
डीआईजी, रांची झ्र 9431706118
एसपी, गुमला झ्र 9431706376
एसडीपीओ, गुमला झ्र 9431706202
इंस्पेक्टर, गुमला झ्र 9973519070
घाघरा थाना झ्र 9431706207





