मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीपी ने पुलिस की सभी इकाई में साप्ताहिक परेड कराने का दिया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीजीपी ने पुलिस की सभी इकाई में साप्ताहिक परेड कराने का दिया आदेश

रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक परेड कराने के संबंध में शनिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी किया है। डीजीपी के आदेश के बाद आईजी अभियान ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि वह नियमित रूप से साप्ताहिक परेड का आयोजन सुनिश्चित करें।साप्ताहिक परेड का आयोजन नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों में अनुशासनहीनता बढ़ रही है। साथ ही नियमित परेड से पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। परेड न होने से उनकी शारीरिक दक्षता में कमी आ रही है। इसको लेकर जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला, इकाई और वाहिनी में प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन परेड का आयोजन अनिवार्य है। परेड का आयोजन मुख्य रूप से सोमवार को किया जायेगा। दूर-दराज के थानों और अनुमंडल के पुलिसकर्मियों को भी परेड में शामिल किया जायेगा।परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों का रोस्टर बनाया जायेगा। परेड से संबंधित सभी जानकारी एक संचिका में रखी जायेगी, ताकि किसी भी समय जांच की जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समय-समय पर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा राजा-रानी कोठी परिसर में स्थित सीआईडी, रेल और जैप के अधिकारी और कर्मचारी जैप-01 डोरंडा के परेड मैदान में शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें