मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीपी ने केदारधाम की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून, । पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार रविवार को केदारधाम पहुंचे।

उन्होंने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ एक बार फिर

सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का निर्देश दिया।

डीजीपी

अभिनव ने श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के साथ-साथ केदारनाथ धाम

मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स

बनाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए ताकि मन्दिर दर्शन के लिए आये

श्रद्धालुओं को समस्या न हो। केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल के साथ

संवाद स्थापित करने के साथ उनकी ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी

को पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की हिदायत दी।

पुलिस

महानिदेशक ने कहा कि चारधाम यात्रा के अन्तर्गत केदारनाथ धाम के कपाट खुले

हुए रविवार को दसवां दिन है। इस अवसर यात्रा व्यवस्थाओं को देखने मैं स्वयं

आया था। इस बार अभी तक जो भीड़ आई है प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक

श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं। निश्चित रूप से यहां पर जो भी मंदिर

व्यवस्था से जुड़ी हुई सारी एजेंसियां हैं। बद्री केदार मंदिर समिति, जिला

प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन

विभाग, सूचना विभाग है, सारी टीमें जिस तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं, एक

बहुत अच्छा उदाहरण है। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए हमारी

कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और सुदृढ़ किया जाए।

जिससे यात्रियों के लिए हम और बेहतर से बेहतर व्यवस्था कर सकें।

इस

अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा, अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ

यात्रा अविनाश वर्मा, चौकी प्रभारी केदारनाथ मंजुल रावत सहित पुलिस, पीएसी,

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें