मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

फिर उफान पर आया देवखड़ी नाला, दो कारें बहने से बाल-बाल बचीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हल्द्वानी,। बरसात में देवखड़ी नाले ने हर बार लोगों को बड़ी मुसीबत

में डाला है। आज भी सुबह-सुबह हुई मूसलाधार बारिश की वजह से देवखड़ी नाला

उफान पर आया और इस नाले में दो कारें बहते-बहते बच गईं।

हल्द्वानी

में तड़के सुबह के समय हुई बारिश के चलते एक बार फिर से काठगोदाम क्षेत्र

में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आ गया। इसकी चपेट में दो कारें भी आ गई

थीं। दोनों कारें पानी के तेज बहाव में बहने लगीं लेकिन नाले के पास

प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरकेडिंग में कारें फंस गई। आनन फानन

में एक कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई।

दूसरी कार में यात्री बैठे थे, जो तत्काल कार से उतर गए। यदि नाले के पास

बैरकेडिंग नहीं लगी होती हो दोनों कारें नाले में बह जातीं।

प्रशासन द्वारा लगातार यह चेतावनी और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात

के दौरान नदी नाले और रपटों के उफान पर आने के दौरान आना-जाना ना करें

लेकिन लोग प्रशासन की अपील और चेतावनी को नहीं मान रहे हैं। उफनाते नाले

के दौरान लोग अपने वाहनों से सड़क पर आना-जाना कर रहे हैं। हाल ही में 10

जुलाई की रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर था। उसी दौरान बुलेट

सवार एक युवक सड़क पार कर रहा था, जो बुलेट के साथ बह गया था। उसकी लाश

प्रशासन को चार दिन बाद मोटाहल्दू में मिली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें