मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 26 करोड़ की 18 विकास योजनाओं की सौगात दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 26 करोड़ की 18 विकास योजनाओं की सौगात दी

-सतपाल महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी में विज्ञान विषय शुरू करने की घोषणा कीदेहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी (विकासखंड पोखड़ा) के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करते हुए चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र को कुल 26 करोड़ रुपये की 18 विकास योजनाओं की सौगात दी। साथ ही उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी में शीघ्र विज्ञान विषय शुरू करने की घोषणा की।इस अवसर पर उन्होंने राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड पोखड़ा में दमदेवल गडरी के झलपाडी तक 12 से 15 किलोमीटर तक मोटर मार्ग के विस्तार, पुनर्निर्माण व सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की 339.77 लाख की धनराशि की योजना के साथ-साथ 177.98 लाख की भरतपुर-सुंदरई मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, 172.31 लाख की लागत की दमदेवल गडरी मोटर मार्ग के झलपाडी तक विस्तार, पुनर्निर्माण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के साथ ही 345.88 लाख की चलकुडिया-मसमोली-सकनोली-नोखोली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, 237.21 लाख की धनराशि की कुण्जखाल-बरसुण्डा मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्य स्टेज-2, 97.06 लाख की संगलाकोटी-बोन्दरखाल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण कार्य, 222.89 लाख की धनराशि की कोलाखाल-जजेडी मोटर मार्ग डामरीकरण के कार्य और 189.70 लाख की लागत की कुल 08 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए विकासखंड पोखड़ा में 50 लाख की लागत से निर्मित हुए ग्राम पंचायत वीणाधार, कमेड़ी, देवरानी, असलोट और 10 की लाख की धनराशि से विकासखंड एकेश्वर के ग्राम पंचायत डण्डा मल्ला के पंचायत भवनों का भी लोकार्पण करने के साथ-साथ पोखड़ा विकास खण्ड के देवराडी ग्राम मल्ली में 136.94 लाख की लागत से निर्मित होने वाली स्प्रिकलर प्रणाली पर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास और विकास खण्ड एकेश्वर के ग्राम पाखरी में 120 लाख की धनराशि की सोलर आनग्रीड पर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण का लोकार्पण किया।इसके अलावा, उन्होंने 887.92 लाख की धनराशि से निर्मित विकासखंड पोखड़ा के 03 किमी दमदेवल मोटर मार्ग के डाडाखिल से ग्राम कुई तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण कार्य स्टेज 1 और 212.35 लाख की धनराशि से निर्मित हुए चौबट्टाखाल-कुई दांता मोटर मार्ग से उलखेत तोक के अनुसूचित जाति मजगांव तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण का भी लोकार्पण करने के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को लोक निर्माण विभाग की 08, पंचायती राज विभाग की 06, लघु डाल खंड श्रीनगर की 02, ग्रामीण निर्माण विभाग की 02 योजनाओं सहित 26 करोड़ की कुल 18 योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बताया कि पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल एवं पोखड़ा विकासखंड में पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के अन्तर्गत 10480.49 लाख की लागत के कुल 11 मोटर मार्गों की भी स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। जल्दी ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास और विद्यालय भवन की मरम्मत का स्थलीय निरीक्षण किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, एसडीएम रेखा आर्य, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, लोक निर्माण विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें