हत्या सहित अन्य मामलों में वाछित अपराधी गिरफ्तार
खूंटी। मुरहू थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को कोड़ाकेल गांव के पास छापेमारी कर फरार वारंटी दिनेश नायक उर्फ अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि मुरहू थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या, रंगदारी सहित अन्य कई मामलों का आरोपित दिनेश नायक अपने गांव कोड़ाकेल गांव के पास घूम रहा है। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया और सोमवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिनेश के खिलाफ खूंटी और तुपुदाना थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके पर पुलिस ने फर्जी ऑनर बुक के साथ एक होंडा सिटी कार, कई फर्जी दस्तावेज, वेाटर आईडी, पेन कार्ड आदि बरामद किये गये। टीम में एसआई दीपक कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, एएसआई फिलिप कुजूर आदि शामिल थे।





