मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने को लेकर उपायुक्त गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : जिले के पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन गंभीर हैं। इसे लेकर उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से उनके संबंधित क्षेत्र अंतर्गत पंचायत एवं ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर पीएम किसान के लाभुकों को केसीसी ऋण फॉर्म एवं आवश्यक कागजातों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।इसके अलावे प्रत्येक दिन ऋण फॉर्म के संग्रहण एवं बैंकों में जमा किये गये फॉर्म की संख्या का स्पष्ट प्रतिवेदन जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष को भेजने की बात कही है। उन्होंने सभी बीडीओ को केसीसी ऋण का फॉर्म संग्रहण कर उसे बैंक में भेजने एवं बैंकों से रसीद प्राप्त कर उसे सुरक्षित रखने की बात कही है। उपायुक्त श्री रंजन ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को केसीसी फॉर्म के संग्रहण हेतु सभी बैंक शाखाओं समन्वय बना सभी जरूरी कार्य पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया है।उन्होंने जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को केसीसी संबंधित कार्यों के निष्पादन में आने वाली सभी समस्याओं का अनुश्रवण एवं निराकरण करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने केसीसी ऋण हेतु लगाए जाने वाले कैंप का प्रचार- प्रसार पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।वहीं डीसी ने इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने की ज़िम्मेदारी जिले के सहायक समाहर्ता को सौंपी है इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावे उपायुक्त श्री रंजन ने उप विकास आयुक्त को अपने स्तर से इस अभियान को सफल बनाने हेतु नियमित अंतराल पर अनुश्रवण करने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें