मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार के लिए डीसी ने नागरिकों और सिविल सोसायटी से मांगे सुझाव।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर,

7 जनवरी जिले में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए उपायुक्त

मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर के नागरिकों से ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन को

लेकर सुझाव मांगे हैं। सभी अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से ईमेल आईडी

(dto-es-jhr@nic.in) पर भेज सकते हैं। इसके अलावा लिखित रूप से भी अपने

सुझाव जिला परिवहन कार्यालय में 15 जनवरी तक भेजे जा सकते हैं।

जिला

प्रशासन द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार के लिए

लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस दिशा में नागरिकों और सिविल सोसायटी के

सुझाव बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। डीसी के मुताबिक लोगों के सुझावों

के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार के

लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। सभी जागरूक नागरिकों से आग्रह है कि वे शहर

की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार के लिए अपने सुझाव ईमेल के

माध्यम से भेजकर सहयोग करें। इन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

शहर

की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

सभी लिखित सुझावों को जिला परिवहन कार्यालय के कार्यालय दिवस के दौरान ही

जमा किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपने सुझाव स्पष्ट और साफ

शब्दों में लिखित तौर पर देने की भी अपील की है। सभी प्राप्त सुझावों के

आधारित रिपोर्ट पर डीसी की अध्यक्षता में नगर निकायों समेत अन्य सभी

संबंधित विभागों के साथ एक निर्धारित बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें