मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:52 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक की। उपायुक्त सह जिला पर्यटन संवर्धन समिति के अध्यक्ष छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में पर्यटन मद के तहत स्वीकृत योजनाओं की उपायुक्त द्वारा समीक्षा की गयी। नामकुम प्रखंड के इक्कीसी महादेव मंदिर परिसर में स्टेज निर्माण को लेकर उपायुक्त ने जिला अभियंता को सर्वे कर काम शुरू कराने का निदेश दिया। खेलगांव परिसर में कला भवन निर्माण, कलाकारों के आवास के लिए हॉल एवं कमरे तथा कला बाजार निर्माण के संबंध में उपायुक्त द्वारा जिला अभियंता को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निदेश दिया गया। रांची जिले में जितने भी पर्यटन स्थल हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा चार श्रेणियों में बांटा गया है। चौथे श्रेणी में जितने भी पर्यटन स्थल हैं, उन्हें कैसे विकसित किया जाए, इसे लेकर बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में साइन ऐज नहीं होने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जल्द से जल्द ऐसे पर्यटन स्थलों पर साइन ऐज लगाने का निदेश दिया। जिले में ऐसे पर्यटन स्थल जिनका किसी भी श्रेणी में नाम नहीं है, वैसे पर्यटन स्थलों का प्रस्ताव समिति में दिया गया और इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को विभाग से अनुमोदित कराकर कार्य कराने का निदेश दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें