मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त ने कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोड्डा, संवाददाता : स्थानीय कृषि कार्यालय में आज भोर सिंह यादव एवं उप विकास आयुक्त अंजली यादव ने कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बताया गया कि सरकार द्वारा सभी किसानों को अनुदानित दर पर विभिन्न प्रकार के फसलों का बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिससे जिले भर के किसानों को अनुदानित दर पर बीज मुहैया हो सके इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बीज की खरीदारी करने हेतु किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिले में किसानों को बीज के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि जागरूकता रथ को रवाना किया l उन्होंने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को मिलने वाली बीज सामग्रियों की सुविधाओं से संबंधित जानकारी कृषि जागरूकता रथ के द्वारा दी जाएगी साथ ही किसानों को सरकार की कृषि आधारित योजना की भी जानकारी दी जाएगी। मौके पर उपायुक्त ने उप परियोजना निदेशक आत्मा को लैम्पस के माध्यम से मिलने वाली बीज विनिमय की योजना से ससमय किसानों को आच्छादित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण की स्थिति में भी राज्य सरकार का यह प्रयास है कि किसानों को अनुदानित दर पर ससमय बीज उपलब्ध हो सके। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह एवं रमेश कुमार सिन्हा जिला कृषि पदाधिकारी सिन्हा उपस्थित थे l श्री कृषि पदाधिकारी सिन्हा ने बताया कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा खरीफ 2021 में बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम एवं बीजोत्पादन योजना अंतर्गत गोड्डा जिले के विभिन्न लैम्प्स एवं पैक्स में फसलों के बीज उपलब्ध है l किसानों से ससमय कृषि बीज लेने की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण की स्थिति में राज्य सरकार का यह प्रयास है कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर ससमय बीज उपलब्ध हो जाए ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े lउन्होंने इस मौके पर किसानों से खरीफ मौसम में खेती के लिए विभिन्न प्रखंडों के अपने नजदीकी लैम्प्स एवं पैक्स से बीज प्राप्त अपील की ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें