मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त एवं एसपी ने छठ घाटों का जायजा लेकर सामाजिक दूरी एवं मास्क लगाने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

गोडडा : सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ जिले भर में काफी धूमधाम और उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस मौके पर मुख्यालय स्थित राज कचहरी तालाब, शिवगंगा , गोढ़ी सरोवर, मूलर्स टैंक और कझिया नदी सहित जिले भर के विभिन्न तालाबों और नदियों में छठ व्रतियों की भीड़ देखते बनती थी जहां गोडडा के भाजपा विधायक अमित मंडल ने अपने परिजनों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तो दूसरी तरफ महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने महागामा में भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठव्रतियों के बीच मास्क का वितरण कर गोडडा के कठौन गॉव में कांगे्रस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के घर पहूॅची और वहॉ उनकी छठव्रती पत्नी से आशिर्वाद लेकर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बहुतेरे व्रतियों ने अपने घरों में ही भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे वही नगर परिषद द्वारा उपरोक्त सभी घाटों पर साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर उपायुक्त भोर सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम उपायुक्त ने घाटों की साफ.सफाई का जायजा ली और विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश देते हुये उपायुक्त ने जिलावासियों को राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में छठ पर्व को लेकर प्राप्त दिशा निर्देश और वर्तमान में कोविड.19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आपस में दो गज की दूरी बनाये रखने के साथ मास्क व सेनिटाईजर का प्रयोग करने का निर्देश देते कहा कि यह प्रयास होना चाहिये कि हम छठ पर्व के दौरान इन घाटों को स्वच्छता मिशाल के रूप में पेश करे। छठ पर्व के मौके पर पूरे शहर में साफ सफाई के अलावा बिजली की सजावट से शहर से लेकर घाट की शोभा देखते बनती थी जहॉ आज उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए जाने के बाद लोगों ने अपनों के साथ स्नेह और आशीष लेकर तथा व्रतियों के पांव छूकर आशीष ली तो दूसरी तरफ सुहागिनों की मांग भरी गई । पर्व के दौरान सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता छठ व्रतियों की सेवा में तत्पर दिखे ।मेहरमा से हमारे संवाददाता के अनुसार फिरोजपुर स्थित तालाब में छठ व्रतियों की भारी भीड़ देखी गई जहां छठ व्रतियों ने अस्तगामी सूर्य और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सबके सुख समृद्धि की कामना की। महागामा संवाददाता के अनुसार लोक आस्था के पर्व छठ के मौके पर महागामा कि कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और छठ व्रती तथा श्रद्धालुओं के बीच मास्क का वितरण कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की । इस मौके पर लोगों का उत्साह देखते बनता था वहीं पर्व की समाप्ति पर जमकर आतिशबाजी की गई । बसंतराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय तालाब में भारी संख्या में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्पित किया जहां सुरक्षा को लेकर पुलिस से प्रशासन घाट पर मौजूद देखी गई ं। इस दौरान तालाब एवं इसके आसपास सफाई की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पथरगामा संवाददाता के मुताबिक स्वच्छ एवं सुसज्जित बाबाजी पोखर तथा सुंदर नदी एवं सापीन नदी के छठ घाटों पर नेम और निष्ठा के साथ श्रद्धा पूर्वक शनिवार को अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की तथा शनिवार को उदयाचल भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर छठ व्रत का पारण किया।छठ घाटों पर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद एवं अंचलाधिकारी राजू कमल और पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह तथा थाना प्रभारी बलराम रावत अतिरिक्त पुलिस बल के साथ छठ घाटों पर मौजूद थे।सूचना के मुताबिक पोड़ैयाहाट में भी चीर नदी सहित तालाब एवं घाटों पर में छठव्रतियों ने भारी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें