मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश, ढिलाई बरतने पर होगी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । राज्य शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी जिलों को

स्मार पत्र के माध्यम से सभी सरकारी तथा गैर सरकारी सहायता प्राप्त

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का कक्षा एक में सीधे नामांकन एवं वर्ग

प्रोन्नति, विद्यालय परिवर्तन के क्रम में कक्षा 6, 9 एवं 11 में नामांकन

के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भेजा है।

जिलों को निर्देशित

किया गया है कि नामांकन के लिए बच्चों की सूची प्राप्त करने के लिए टैग

किये गए विद्यालयों एवं टोलो का भ्रमण कर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन

सुनिश्चित करें। साथ ही कहा गया है कि सभी प्राथमिक विद्यालय अपने पोषक

क्षेत्र में आने वाले सभी आंगनबाड़ी से संपर्क कर बच्चों की संख्या एवं सूची

प्राप्त कर प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन

सुनिश्चित करेंगे। छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक बच्चे का कक्षा

एक में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रपत्रों से प्राप्त आंकड़ों की सूची से शत-प्रतिशत नामांकन करना होगा सुनिश्चित

सभी

विद्यालय (जहां कक्षा एक की सुविधा हो) अपने पोषक क्षेत्र के आंगनबाड़ी से

पूर्व के पत्र से प्रेषित प्रपत्र-ए में प्राप्त आंकड़ों की सूची प्राप्त कर

शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करेंगे। सभी विद्यालय (जहां कक्षा 6 की

सुविधा हो) अपने पोषक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय से पूर्व के पत्र से

प्रेषित प्रपत्र-बी में प्राप्त आंकड़ों की सूची प्राप्त कर शत-प्रतिशत

नामांकन सुनिश्चित करेंगे।

सभी विद्यालय (जहां कक्षा 9 की सुविधा

हो) अपने पोषक क्षेत्र के मध्य विद्यालय से पूर्व के पत्र से प्रेषित

प्रपत्र-सी में प्राप्त आंकड़ों की सूची प्राप्त कर शत-प्रतिशत नामांकन

सुनिश्चित करेंगे। सभी विद्यालय (जहां कक्षा 11 की सुविधा हो) अपने पोषक

क्षेत्र के उच्च विद्यालय से पूर्व से प्रेषित प्रपत्र-डी में प्राप्त

आंकड़ों की सूची प्राप्त कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करेंगे। इसके

अतिरिक्त अन्य सभी कक्षाओं के बच्चो का भी अगली कक्षा में नामांकन

सुनिश्चित किया जायेगा।

ई-विद्यावाहिनी में 25 दिनों के भीतर अद्यतन आकड़ा कराना होगा दर्ज

राज्य

शिक्षा परियोजना ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों को

ई-विद्यावाहिनी में नव नामांकन एवं प्रोग्रेशन संबंधी विकल्प खुलने के 25

दिनों के भीतर सत्र 2024-25 के लिए बच्चों के नव नामांकन एवं प्रोग्रेशन

संबंधी अद्यतन आंकड़ा ई-विद्यावाहिनी में दर्ज कराना होगा।

इस बाबत

राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि 15 जून के बाद राज्य

के प्रत्येक जिलों के 30 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इनमें

प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय शामिल होंगे। राज्यस्तरीय टीम द्वारा

विभिन्न जिलों में नव नामांकन, वर्ग प्रोन्नति एवं विद्यालय परिवर्तन की

पड़ताल की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीआरपी/सीआरपी, बीपीओ

एवं संबंधित प्रखंड के बीईईओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें