मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : जस्टिस फॉर मनीषा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र संगठन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : जस्टिस फॉर मनीषा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र संगठन

जींद। भिवानी की बेटी मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए सोमवार को छात्र संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया और एडीसी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि मनीषा के हत्यारोपिताें को फांसी की सजा दी जाए।सोमवार सुबह सैंकड़ों की संख्या में सीआरएसयू, कॉलेज, आईटीआई समेत दूसरे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और नौजवान जींद के नेहरू पार्क में जमा हुए। छात्र संघ कांग्रेस ने प्रदर्शन की अगुआई की। यहां से सभी युवा प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में मनीषा को इंसाफ दिलवाने और उसके कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने वाली तख्तियां उठाई हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज हरियाणा में नारा तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया जा रहा है, लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि बेटियां सुरक्षित ही नहीं हैं। भिवानी पुलिस हत्यारोपियों का कई दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई है। इससे लोगों का भरोसा पुलिस की सुरक्षा से उठ रहा है। जब जींद में सैकड़ों नौजवान भिवानी की बेटी मनीषा को इंसाफ दिलवाने की मांग को लेकर सड़कों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तब जींद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा गोहाना रोड स्थित लोक निर्माण विश्रामगृह में मौजूद थे। प्रदर्शनकारी नौजवानों ने मांग की कि मनीषा के हत्यारों का जल्द पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इन दरिंदों को फांसी की सजा और वह भी कम से कम समय में मिले। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली की निर्भया कांड के बाद भी सरकारों ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। जिससे कोई और बेटी निर्भया नहीं बन सके। प्रदर्शन में विशाल, रवि, अनुज, अंकित, अनुज, राजू, विक्की, साहिल, अजय, अंकुश, अमित समेत कई युवा शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें