मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा के मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

विधानसभा के मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

रांची, 18 मार्च । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के 12वें दिन भी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करने और हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मौके पर भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने शनिवार को कहा कि जब राजीव अरुण एक्का पर आरोप लगा तो सरकार ने उनका तबादला कर दिया। यह सजा नहीं है। सरकार अगर उनपर कोई कार्रवाई करती, जांच होती या उन्हें बर्खास्त किया जाता है, तब वह सजा होती।

भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि अगर सरकार इसपर कोई ठोस फैसला नहीं लेती है, तो इस बात को सदन में उठायेंगे। फिर सरकार यह न कहे कि विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है।

डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर छतरपुर विधायक ने किया प्रदर्शन

दूसरी तरफ छतरपुर विधायक पुष्पा देवी विधानसभा के मुख्य द्वार पर अपने विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंडों (नौडीहाबाजार, पड़वा, पाटन और छतरपुर) में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दिया। पुष्पा देवी ने कहा कि इन प्रखंडों में बाहर से आकर डॉक्टर इलाज करते हैं और यहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन चारों प्रखंडों में डॉक्टरों की नियुक्ति तत्काल की जाये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें