मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

भाकपा माले के नेतृत्व में एग्यारकुण्ड प्रखंड कार्यालय के मुख्यद्वार पर किया धरना प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। कोरोना काल में केंद्र व झारखंड सरकार के द्वारा घोषित योजनाओं व सुविधाओं को लागू करने के सवाल पर भाकपा माले के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत 14 सूत्री मांग पत्र पर भाकपा माले की ओर से 27 अगस्त को एग्यारकुण्ड प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। मांग पत्र के अनुसार प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार मुहैया कराई जाएं।कोरोना काल में हर गरीब परिवार को 50 किलो राशन दिया जाएं।जिनका राशन कार्ड नहीं है,वैसे तमाम जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड बनवाया जाए।जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल में नाम शामिल किया जाए। तमाम तरह के पेंशन की राशि जो बंद है, जल्द से जल्द भुगतान किया जाए व पेंशन के दायरे में आने वाले लोगों को पेंशन योजना में नाम दर्ज किया जाए। तमाम आयकर के दायरे से बाहर रहने वाले परिवारों को हर माह 7000/-रूपेया भत्ता दिया जाएं ।स्वयं सहायता समूहों, किसानों को तमाम कर्ज माफ किया जाए।स्वयं सहायता समूहों, किसानों, छात्रों व वेरोजगारों को 10 लाख रुपये तक बिना सूद के लोन दिया जाएं । गैर मजरूआ-सरकारी जमीन गरीब भूमिहिनों को दिया जाएं व प्रधानमंत्री आवास बनवाया जाए। वन अधिकार कानून को सख्ती से लागू किया जाए। कोरोना महामारी में संघर्षरत कर्मियों को सुरक्षा दिया जाएं व सेवा स्थाई किया जाए।तमाम मान्यदेय कर्मियों को बकाया राशि भुगतान किया जाए एवं इनको स्थाई किया जाए।कोरोना काल के बिजली बिल माफ किया जाए। सार्वजनिक संस्थानों को निजीकरण करना बंद किय जाए। धरना प्रदर्शन के माध्यम से एक प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र एग्याकुण्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी विजेन्द्र कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड से आधारित मांग पर 31अगस्त को वार्ता करेंगे और बाकी संबंधित विभागों को भेज देंगे। इस अवसर पर माले नेता नागेन्द्र कुमार, मनोरंजन आदि अन्य नेता शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें